|
प्रिय पाठक गण,
जनेपा के ब्लॉग क्षेत्र में आपका स्वागत है। यह हिंदी के प्रेमियों के लिए परस्पर
आदान-प्रदान का साइट है। शब्दकोश निर्माण में कई समस्याएँ आती हैं, जिन्हें हम
मिलकर सुलझा सकते हैं। सबसे बड़ी समस्या कोश के समय-समय पर नवीनीकरण की है, जो
मुद्रित कोशों में संभव नहीं होता। आप जानते ही हैं कि कुछ कोश मुद्रण के बाद कभी
संशोधित ही नहीं किए जाते। छात्रकोश का ऑनलाइन संस्करण नियमित रूप से नवीनीकृत किया
जाता रहेगा। दूसरी समस्या कोश निर्माण में भाषा बोलनेवालों के समग्र ज्ञान के उपयोग
से कोश को अंतिम रूप देने की है। हम चाहते हैं कि इस साइट के माध्यम से उचित
प्रयोगों की जानकारी लेकर उसे हिंदी के मानकीकरण आदि प्रक्रियाओं से जुड़े
अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाए जो उनके काम को सरल बनाए। इस तरह कल के
आदर्श हिंदी कोश के निर्माता हम सब होंगे। आदान-प्रदान के नमूने आप आगे के पृष्ठों
में देख सकते हैं। यह ब्लॉग क्षेत्र द्विभाषी होगा, कुछ चर्चाएँ दोनों भाषाओं में
हो सकती हैं। पाठकों से निवेदन है कि विचार-विमर्श के लिए केवल यूनिकोड का प्रयोग
करें।
Dear Readers
Welcome to the Blog space of JANEPA. This is an interactive site for all lovers
of Hindi. There are many problems with regard to the making of a dictionary,
which we may try to solve through meaningful interaction. The primary problem is
that of periodical upgradation which is not possible with a printed dictionary.
In fact there are certain dictionaries which were never revised after the first
print. The online version of the dictionary will be updated regularly. The other
major problem in making a dictionary is using the collective knowledge of the
speakers of the language, especially the regional or dialectical speakers. We
propose to collect relevant information from all users of the language and
present it before appropirate authorities who are in charge of standardization
etc. We will see the process in action in the subsequent pages. Eventually we
all will be part of the making of the ideal Hindi dictionary of tomorrow. The
Blog space is bi-lingual and some the pages can be in both the languages.
Readers are requested to use only UNOCODE characters so that we get universal
access.
|
|